Girirdih News :बच्चों की नियमित उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी : डीइओ
Updated at : 24 Feb 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन

Girirdih News :स्थानीय प्राधिकार को नयी शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ तीन से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन, ठहराव व 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूर्ण संबंधी जानकारी के लिए सोमवार को नगर भवन गिरिडीह में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन में नयी शिक्षा समेत अन्य विषयों की दी गयी जानकारी
स्थानीय प्राधिकार को नयी शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ तीन से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन, ठहराव व 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूर्ण संबंधी जानकारी के लिए सोमवार को नगर भवन गिरिडीह में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन अधिकारियों व मुखियाओं ने किया. जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मुकुल राज ने सम्मेलन के मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया. बच्चों के नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन पर विशेष रूप से ध्यान देने का उनसे अनुरोध किया गया. सम्मेलन में उपस्थित मुखियाओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखे. मुखिया मो असगर इमाम, रविंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद, सहदेव यादव, सरिता साव, अशोक लाल, दशरथ रविदास, शब्बीर आलम ने अपने विचार से अधिकारियों को अवगत कराया.मुखियाओं से सहयोग की अपील
विभाग ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कर जनप्रतिनिधियों के कार्य व दायित्व के विषय में सर्वप्रथम विस्तृत रूप से बताया गया. विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत संरचनाओं में उनका योगदान व इसमें सहयोग करने की उनसे अपील की गई. विद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियों एवं बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओंपर विस्तृत प्रकाश डाला गया. आदर्श विद्यालय, प्रार्थना सभा, शिक्षक, चेतना सत्र, विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य एवं दायित्व, नयी शिक्षा नीति, निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के विषय में विस्तृत प्रकाश डाला गया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने मुखिया फंड से विद्यालय में योगदान व सहयोग देने की अपील की. जनप्रतिनिधियों से समय निकालकर स्कूल को बेहतर बनाने और बच्चों के भविष्य का निर्माण कर योगदान का आह्वान किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




