Giridih News : शिविर में दिखा महज स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : आदि सेवा केंद्र में शिविर के नाम पर हो रही खानापूर्ति, अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद
विज्ञापन
Giridih News :प्रतिनिधि, गांडेय. धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बुधवार को आदि सेवा केंद्र चपरा में बेनिफिशियरी सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया गया. हालांकि प्रचार-प्रसार के अभाव व प्रशासनिक व विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति व स्टॉल की कमी के कारण ग्रामीणों की भीड़ नगण्य रही.
जानकारी के अनुसार धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बुधवार को आदि सेवा केंद्र चपरा में 11 बजे बेनिफिशियरी सैचुरेशन कैंप की शुरुआत हुई. कैंप में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल के अलावा एक भी स्टॉल नजर नहीं आया. हालांकि जेएसएलपीएस, आपूर्ति विभाग एवं बाल संरक्षण विभाग के पदाधिकारी शिविर में मौजूद थे, लेकिन कुर्सी-टेबल के अभाव में सभी इधर-उधर घूमते नजर आये. अधिकांश विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की अनुपस्थिति व स्टॉल की कमी के बीच शिविर में ग्रामीणों के भीड़ की स्थिति यह रही कि दोपहर ढाई बजे तक स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में महज 21 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई, जबकि 2 का आरआई एवं 5 का आभा कार्ड बनाया गया. शिविर में मुख्य रूप से बाल संरक्षण विभाग के सुबोध कुमार, पंचायत सचिव जयनारायण चौधरी, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ आजाद अंसारी एएनएम रीना कुमारी, एमपीडब्ल्यू रमेश मुर्मू, एमएसडब्ल्यू मो. अल्ताफ हुसैन, ऋषि कुमार, जेएसएल पीएस से रामचंद्र चौधरी, पार्वती हांसदा, सुनीता टुडू, बीएफटी मो.आबिद आदि मौजूद थे.शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया जाना है लाभ
धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र बेनिफिशियरी सैचुरेशन कैंप के मद्देनजर बीडीओ ने पत्र भी निर्गत किया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के ज्ञापांक 699 दिनांक 17 मई 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आय, जाति, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, केसीसी, जनधन खाता, सुरक्षा बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, वन पट्टा आदि से लाभुकों को आच्छादित किया जाना है. शिविर के सफल आयोजन को ले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










