Giridih News :मकबली वन क्षेत्र में छापेमारी, एक ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 07 Jan 2026 11:21 PM

विज्ञापन

Giridih News :गावां वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर मंगलवार की देर रात को गावां वन प्रक्षेत्र के मकबली सुरक्षित वन में वन विभाग और लोकाई व मंसाडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसमें एक आरा मशीन, एक ट्रैक्टर लकड़ी का बोटा, कुछ चिरान पटरा समेत अन्य उपकरण जब्त किये गये.

विज्ञापन

प्रभारी वनपाल अभिमित राज ने कहा कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वन क्षेत्र में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित है. इसके बाद पुलिस के साथ छापेमारी की गयी. उन्होंने कहा कि विभाग वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कार्य होने नहीं देगा. कहा कि उक्त अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को चिह्नित किया जा रहा है.

जंगल काटने वाले पर्यावरण के दुश्मन

अभिमित ने कहा कि जंगल से लकड़ी काटने वाले पर्यावरण के दुश्मन हैं. उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा. ऐसे लोगों को चिह्नित कर वन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी में लोकाय व मंसाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार व अंकित कुमार, वन उप परिसर पदाधिकारी गौतम कुमार दास, रंजीत प्रभाकर, शशि कुमार समेत पुलि कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola