Giridih News : ट्रेन से कटकर एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : ट्रेन से कटकर एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News : गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड के फुलजोरी हाल्ट के समीप घटी घटा

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी हाल्ट के समीप शुक्रवार की रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांडेय पुलिस को दी. सूचना पाकर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुट गये. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. बता दें कि घटना फुलजोरी हाल्ट के पोल नंबर-16/9 के पास हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की मौत गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola