Giridih News: पोषण का संबंध केवल भोजन से नहीं, बल्कि हमारी पूरी जीवनशैली से है : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: पोषण का संबंध केवल भोजन से नहीं, बल्कि हमारी पूरी जीवनशैली से है : डीसी

Giridih News: कुपोषण उन्मूलन और संतुलित आहार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाये जा रहे ‘पोषण माह–2025’ समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया.

विज्ञापन

डीसी ने समाज कल्याण द्वारा लगाये गये सभी स्टालों का निरीक्षण कर पोषण माह जागरूकता अभियान के तहत पौष्टिक आहार का जायजा लिया. मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि पोषण का संबंध केवल भोजन से नहीं, बल्कि हमारी पूरी जीवनशैली से है. उन्होंने बताया कि योग निद्रा और योग थेरेपी भी स्वस्थ पोषण के अभिन्न घटक हैं, जो शरीर और मन दोनों के संतुलन में सहायता करते हैं. उन्होंने आहार से जुड़े कई वैज्ञानिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया.

महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन

समारोह में कई महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया. इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी. साथ ही किशोरियों को पौष्टिक आहार दिया गया. मौके पर सभी को पौष्टिक आहार/सात्विक भोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.

व्यंजन प्रतियोगिता में सरिया परियोजना रही अव्वल

पोषण अभियान योजना अंतर्गत 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक पोषण माह का आयोजन किया गया है. इसमें जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले की सभी 10 परियोजनाओं की सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया. इसमें सरिया परियोजना ने प्रथम, डुमरी परियोजना ने द्वितीय एवं गिरिडीह सदर परियोजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola