बहन की बेटी संग लापता युवती का सुराग नहीं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गांडेय थाना क्षेत्र के रक्सकुट्टो गांव का मामला
विज्ञापन
गांडेय.
थाना क्षेत्र के रक्सकुट्टो गांव से बहन की बेटी के साथ लापता हुई 19 वर्षीया युवती अंजली कुमारी का दो दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है. हालांकि पुलिस इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.जानकारी के अनुसार रक्सकुट्टो निवासी प्रकाश मंडल की पुत्री अंजली कुमारी अपनी बहन की बेटी (डुमरी थाना क्षेत्र के लुरंगों निवासी विकास मंडल की पुत्री आठ वर्षीय शिया कुमारी के साथ उवि गांडेय जाने की बात कह निकली थी. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी. युवती की मां ने बुधवार को गांडेय थाना में अपनी बेटी और नतिनी की गुमशुदगी का आवेदन दिया. इसके बाद गांडेय पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गयी. छानबीन में पता चला है कि घर से गायब युवती को मधुपुर में देखा गया था. गांडेय पुलिस मधुपुर स्टेशन में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.युवती को ले युवक फरार: गिरिडीह.
पचंबा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली एक युवती को दूसरे समुदाय का एक लड़का जबरन भगा ले गया. इसे लेकर युवती के पिता ने पचंबा थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए दोषी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










