डीएवी सीसीएल में उत्साह के साथ नये सत्र की शुरुआत

Updated at : 08 Apr 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी सीसीएल में उत्साह के साथ नये सत्र की शुरुआत

डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में सोमवार को शिक्षण सत्र 2024-25 की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई.

विज्ञापन

गिरिडीह. डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में सोमवार को शिक्षण सत्र 2024-25 की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई. कनिष्ठ वर्ग की विशेष सभा में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. नवीन छात्रों (एलकेजी ) का स्वागत तालियां बजा व नये-नये खिलौनों के साथ किया गया. नये छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों के साथ सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते दिखे. एलकेजी के सभी नये विद्यार्थियों के बीच प्राचार्य ओपी गोयल ने टॉफी वितरण किया. विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन में 12वीं के छात्रों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका शबाना रब्बानी ने विद्यार्थियों को नये प्राचार्य ओपी गोयल से परिचय कराया. प्राचार्य ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की. साथ ही बच्च्चों से अनुशासन, समय बाध्यता, अंग्रेजी बोलने, लक्ष्य निर्धारण की बात कही. प्राचार्य ने ई-एटेंडेंस व आई कार्ड के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे सभी यूनिफार्म और आई कार्ड का नियमित रूप से उपयोग करेंगे. उन्होंने निरंतर पठन-पाठन कर बेहतर परिणाम हासिल करने का गुर सिखाया. विद्यार्थियों से अभिभावकों, विद्यालय व शहर का नाम रोशन करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola