Giridih News :मां-बेटा को पुलिस ने भेजा जेल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 24/24 के तहत हत्या कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने के मामले में आरोपित पुरहारा डुमरबक्की के विकास यादव व उसकी मां पनवा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया. दोनों मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि 21 जुलाई 2024 को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पुरहारा गांव निवासी नारायण यादव उर्फ टेकन यादव का शव डुमरबकी स्थित तालाब में पाया गया था. इस मामले में मृतका की पत्नी प्रमिला देवी ने मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक देने का आरोप लगाया था. प्रमिला की शिकायत पर भेलवाघाटी थाना में 17 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola