Giridih News:मंत्री इरफान अंसारी का किया गया पुतला दहन

Giridih News:झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के बारे में दिये गये अनर्गल बयान के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता रंजीत मरांडी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के युवाओं ने मंत्री का पुतला दहन किया.
झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के बारे में दिये गये अनर्गल बयान के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता रंजीत मरांडी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के युवाओं ने मंत्री का पुतला दहन किया. बिरसा चौक पर आयोजितत कार्यक्रम में लोगों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही चुनाव आयोग से मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी. मौके पर देवेश्वर सोरेन, देवान मरांडी, देवचंद हांसदा, लालू मुर्मू, परमेश्वर मरांडी, सुशील हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










