Giridih News :पंजाब से प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव, मातम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Dec 2025 11:28 PM

विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत के भतगढ़वा निवासी 40 वर्षीय तुलसी यादव पिता नूनमन यादव का पंजाब के लुधियाना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

विज्ञापन

इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि लुधियाना में काम करता था. बुधवार की अहले सुबह सूचना मिली कि तुलसी यादव का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है. इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और शव को लेकर गुरुवार की अहले सुबह गांव आये. शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि तुलसी यादव अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ दिया. युवक की मौत से परिजनों समेत गांव में मातम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola