जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम

Updated at : 27 Apr 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम

झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने सेमिनार हॉल में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

गिरिडीह. झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने सेमिनार हॉल में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मनोज प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम गिरिडीह न्याय मंडल में पदस्थापित सभी न्यायिक पदाधिकारियों व मध्यस्थों के लिए मध्यस्थता हेतु भेजे जाने वाले मामलों पर जागरूकता करने के लिए किया गया, ताकि सर्वोच्च न्यायालय, व उच्च न्यायालय के द्वारा मध्यस्थता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सभी रेफरल जजों एवं मध्यस्थों के द्वारा किया जा सके. मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों की चर्चा की गयी. आपराधिक, सिविल व पारिवारिक मामले समेत मध्यस्थता योग्य अन्य मामलों में नियमानुकूल कार्यवाही पर भी मंत्रणा हुई. प्राधिकार की सचिव सोनम विश्नोई ने मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी. प्रथम सत्र के दौरान मध्यस्थता में रेफरल जजों की भूमिका पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी. दूसरे सत्र में उर्मिला शर्मा ने मध्यस्थता की उपयोगिता व मध्यस्थों की भूमिका तथा तीसरे सत्र पैनल अधिवक्ता अमित सिन्हा ने एडीआर मेकैनिज्म की जानकारी दी. कार्यक्रम में रेफरल जज जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अष्टम यशवंत प्रकाश, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय आनंद प्रकाश, तृतीय सोमेंद्रनाथ सिकदर, पंचम संजीव कुमार वर्मा, सप्तम राजेश कुमार बग्गा, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी सौरव कुमार गौतम, अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी कुमारी नीतिका, अवर न्यायाधीश वरीय कोटी सीमा कुमारी मिंज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिन्हा, कामेश्वर यादव, गिरीश प्रसाद, श्यामदेव राय, उर्मिला शर्मा, उदय मोहन पाठक, कमलेश्वर शिवमूर्ति, अनिल कुमार, अरुण कुमार, रेणु वर्मा, सुनीता कुमारी, तृप्ति रंजना, धीरज सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola