Giridih News : सदर अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस में लगी भीषण आग,
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 12:27 AM
Giridih News : सदर अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
Giridih News : गिरिडीह. शहरी क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस सेवा की एक सरकारी एंबुलेंस में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गयी. आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और लोगों में दहशत फैल गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेसं से धीरे-धीरे धुआं निकलना शुरू हुआ. कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं. आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस में आग जलते देखी और तत्काल इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी. सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत नगर थाना की पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गयी. सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. आशंका जतायी जा रही है कि एंबुलेंस में लगी बैटरी में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी. फिलहाल अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही और स्थिति सामान्य होने के बाद राहत की सांस ली गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










