कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रविवार को गिरिडीह सदर प्रखंड के छाताटांड में कई युवकों और महिलाओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में राहुल गांधी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
विज्ञापन
गिरिडीह. रविवार को गिरिडीह सदर प्रखंड के छाताटांड में कई युवकों और महिलाओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में राहुल गांधी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इन सभी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कांग्रेस का पट्टा और फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर श्री केडिया ने कहा कि आज संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस को अधिकाधिक सशक्त करने की जरूरत है. उन्होंने हमेशा की तरह लोगों के सुख-दु:ख में साथ रहने का भरोसा दिया. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रामचंद्र महतो, भोले शंकर वर्मा, शंभू वर्मा, गणेश वर्मा, अजय महतो, महेंद्र महतो, लखन वर्मा, कुंदन वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, सुनीता वर्मा, पुष्पा वर्मा, संजू वर्मा आदि शामिल हैं. मौके पर अशोक विश्वकर्मा, अमित सिंह, मो. निजामुद्दीन अंसारी, मनोज वर्मा, मुमताज अंसारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










