Girdih News:बूथों पर करें सभी व्यवस्था दुरुस्त : उपायुक्त

Updated at : 20 Oct 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Girdih News:बूथों पर करें सभी व्यवस्था दुरुस्त : उपायुक्त

Girdih News:विधानसभा चुनाव 2024 के निमित निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर रविवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव. डीसी व एसपी ने की विधानसभा चुनाव की तैयारी व कार्यों की समीक्षा

विधानसभा चुनाव 2024 के निमित निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर रविवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा चुनाव अंतर्गत की जा रही तैयारियों, एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज (एएमएफ) की व्यवस्था, मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की स्थिति, वल्नरेबल मैपिंग, क्रिटिकल एंड नॉन क्रिटिकल आदि की समीक्षा की. इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी बूथों का भौतिक निरीक्षण कर एएमएफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, पर्याप्त रोशनी, बिजली, साइनेज, प्रवेश व निकास द्वार, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, हेल्प डेस्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्र भवनों में आवश्यकता का आकलन कर मरम्मति, खिड़की, दरवाजे को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. सभी बूथों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण हेतु सभी बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा नियमित तौर पर प्रगति की समीक्षा करने की बात कही. सभी बूथों पर एब्सेंट, शिफ्टेड या डेड वोटरों की बूथवार सूची को अंतिम रूप देने का व्यापक निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को वोटर अवेयरनेस फोरम, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, बूथ स्तरीय अवेयरनेस ग्रुप आदि की नियमित बैठक कराते हुए मतदाता जागरूकता एवं इलेक्टोरल एजुकेशन का व्यापक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया. साथ ही शहरी क्षेत्रों उदासीनता को लेकर स्वीप एक्टिविटी के तहत व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. जिले में आदर्श आचार संहिता का उचित अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. सोशल मीडिया साइट्स पर जिला प्रशासन हमेशा नजर बनाकर रखेंगे. किसी भी प्रकार का कोई भड़काऊ पोस्ट या अनावश्यक टिप्पणी ना हो. सभी मतदान केंद्रों को बीएलओ से टैग करने का निर्देश व सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को ईवीएम कमीशनिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गयी.

जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें पदाधिकारी : एसपीएसपी डॉ विमल कुमार ने सभी कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त किये गये पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें. कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें. साथ ही कलस्टर, मतदान केन्द्रवार मूलभत सुविधाएं, मतदान केंद्रवार रूट चार्ट/मैप, वाहनों की उपलब्धता, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की. उन्होंने क्रिटिकल और वलनरेबल बूथों के चिह्नितीकरण कार्य पर गति लाने की बात कही. कहा कि किसी भी प्रकार की फेक न्यूज या फेक वीडियो पर निगरानी रखें. बैठक में एसपी, डीडीसी, अपर समाहर्ता, निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी एसडीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी/प्रभारी पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत निर्वाचन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola