Giridih News :एलआरडीसी ने पत्थर खदानों की जांच की
Updated at : 26 Feb 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :देवरी अंचल की खटौरी पंचायत के विद्यालय भवन के समीप पत्थर खदान संचालित किये जाने की शिकायत पर खोरीमहुआ के एलआरडीसी सुनील प्रजापति व देवरी के सीओ श्यामलाल मांझी ने बुधवार को खटौरी पंचायत के कानिकेंद में पत्थर खदान की जांच की.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की थी विद्यालय के समीप खदान संचालित होने की शिकायत
देवरी अंचल की खटौरी पंचायत के विद्यालय भवन के समीप पत्थर खदान संचालित किये जाने की शिकायत पर खोरीमहुआ के एलआरडीसी सुनील प्रजापति व देवरी के सीओ श्यामलाल मांझी ने बुधवार को खटौरी पंचायत के कानिकेंद में पत्थर खदान की जांच की. अधिकारियों ने कानिकेंद मौजा व हांसेबारी मौजा में स्थित एक- एक पत्थर खदान का जायजा लिया. इसमें हांसेबारी में स्थित पत्थर खदान की लीज की अवधि 2024 तक पायी गयी. वहीं, कानिकेंद खदान में कोई नहीं मिला. कोई दस्तावेज या बोर्ड भी वहां नहीं पाया गया. खदान से विद्यालय की दूरी भी मापी गयी. एलआरडीसी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर पत्थर खदानों की जांच की गयी. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को समर्पित की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




