Giridih News :विधि-विधान से मना भगवान जिनेंद्र का जन्मोत्सव

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 Nov 2025 11:20 PM

विज्ञापन

Giridih News :सम्मेद शिखर की पावन धरा मधुबन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान पूरे विधि विधान से जिनेंद्र भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत आचार्य तन्मय सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य रंगमंच पर अलौकिक व भक्तिमय माहौल में तीर्थंकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया. गगनभेदी मंत्रोच्चार व जयकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जिनेंद्र भगवान का जन्माभिषेक किया गया. विशेष पूजा आराधना के बाद भगवान की प्रतिमा को पालने में झुलाया गया.

निकाली गयी रथ

यात्रा

भगवान के जन्मोत्सव पर मधुबन में भव्य रथयात्रा निकाली गयी. श्री जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर पूरा मधुबन भ्रमण कराया गया. तनमोदय साधना केंद्र से गाजे बाजे के साथ रथयात्रा निकलकर मधुबन मुख्य मार्ग स्थित विभिन्न मंदिरों का दर्शन वंदन करते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची. रथयात्रा में झूमते नाचते भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था श्रीजी की भक्ति में भाव विभोर दिखे. इस दौरान भव्य रंगमंच पर महाआरती व धार्मिक क्रियाएं पूरी की गई. कार्यक्रम के दौरान भजन का आयोजन किया गया. भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola