Girirdih News :लोकल सेल मजदूर झेल जल संकट, इधर बह रहा पानी

Girirdih News :गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत कबरीबाद में पेयजल की किल्लत से लोकल सेल मजदूर परेशान हैं. वहीं, दूसरी ओर बनियाडीह मुख्य मार्ग के किनारे पाइपलाइन से पानी की बर्बादी हो रही है.
गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत कबरीबाद में पेयजल की किल्लत से लोकल सेल मजदूर परेशान हैं. वहीं, दूसरी ओर बनियाडीह मुख्य मार्ग के किनारे पाइपलाइन से पानी की बर्बादी हो रही है. कबरीबाद माइंस में ट्रकों में कोयला लोडिंग का काम करने वाले लोकल सेल मजदूर पिछले कई माह से पानी की समस्या झेल रहे हैं. बार-बार मांग करने के बाद भी बोरिंग की व्यवस्था नहीं हुई है. लोकल सेल से जुड़े कैला गोप, किशोर राम, ज्ञानी दास आदि ने बताया कि यहां पर काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं. गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत हो जाती है. कई मजदूर अपने घरों से खाना लाते हैं और खाने के बाद कुछ दूरी तय कर पानी पीते हैं. उन्होंने बताया कि झाकोमयू के नेतृत्व में कुछ माह पूर्व पेयजल की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गयी थी. उस समय आश्वासन मिला था कि समस्या का समाधान किया जायेगा. लेकिन, कोई पहल नहीं हुई. उन्होंने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर जोकटियाबाद चानक से जलापूर्ति के लिए बिछायी गयी पाइपलाइन लीक हो गयी है. इससे पानी की बर्बादी हो रही है. स्थानीय लोगों ने इस पर ध्यान देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




