Giridih News: दो शिक्षिकाओं के भरोसे गांडेय का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: दो शिक्षिकाओं के भरोसे गांडेय का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

Giridih News: गरीब व सुदूरवर्ती गांवों के बच्चों एवं ड्रॉप आउट छात्राओं की निःशुल्क शिक्षा के लिए शुरू कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का हाल ठीक नहीं है. सिस्टम में पेच एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

विज्ञापन

गांडेय में दो शिक्षिकाओं के भरोसे स्कूल एवं सात अंशकालिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के भरोसे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गांडेय के बच्चों की पढ़ाई चल रही है. जानकारी के अनुसार कस्तूरबा विद्यालय गांडेय में छह से आठ वर्ग में कुल 225 छात्राएं हैं, जिसमें महज दो शिक्षिका क्रमशः अमन जहां (गणित) एवं ललिता बाड़ा (क्रीड़ा) शिक्षिका पदस्थापित है. हिंदी, भाषा और साइंस की शिक्षिकाओं का पद रिक्त है. इससे परे नौ से 11 वर्ग में कुल 173 छात्राएं अध्ययनरत हैं, पर उक्त वर्ग कक्ष के लिए महज अंशकालिक शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं. आलम यह है कि सात अंशकालिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के ही जिम्मे कक्षा छह से 11वीं तक के बच्चों का अध्यापन है.

विभाग से किया गया है पत्राचार

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गांडेय की वार्डन अमन जहां ने कहा कि तीन पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के सरकारी जॉब होने के बाद काफी परेशानी हो रही है. शिक्षिकाओं की कमी को ले जिला को पत्राचार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola