गुलियाडीह में सड़क नहीं होने से लोगों को हो रही परेशान, निर्माण को लेकर सीओ से मिले झामुमो नेता
Updated:
विज्ञापन
सीओ से वार्ता करते झामुमो नेता
गांडेय के गुलियाडीह में सड़क की समस्या को लेकर झामुमो नेताओं ने सीओ से मुलाकात की। प्रशासन ने जल्द ही स्थलीय निरीक्षण और आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का दिया आश्वासन।
विज्ञापन
प्रखंड के बुधूडीह पंचायत अंतर्गत गुलियाडीह में सड़क नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. इसको लेकर झामुमो नेता प्रमोद राम ने सीओ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गुलियाडीह की आबादी व भौगोलिक स्थिति पर चर्चा कर सकारात्मक पहल की मांग की.
सीओ ओम प्रकाश बड़ाइक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, स्थलीय निरीक्षण के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की जायेगी. सड़क के लिए वन विभाग व रैयतदार से जरूरत के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मौके पर अधिवक्ता इम्तियाज अंसारी समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










