अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने मारी बाजी
छात्रा को सम्मानित करते थाना प्रभारी
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बरमसिया के प्लस टू उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भेलवाघाटी पंचायत अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय बरमसिया में अभिव्यक्ति फाउंडेशन व टीडीएच संस्था के सहयोग से बुधवार को युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें छात्र- छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और गीत-संगीत का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में युवा समूह के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व और वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में भेलवाघाटी के थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, मुखिया विकास बरनवाल, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित लोगों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया.
कार्यक्रम में अभिव्यक्ति फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक संजय उपाध्याय ने युवाओं को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और भविष्य निर्माण को लेकर मार्गदर्शन दिया. इस दरम्यान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
आयोजन में प्रधानाध्यापक गणेश कुमार खन्ना, बिमल प्रसाद, अरविंद प्रसाद, अनूप मरांडी, ललिता मुर्मू, संजोती सोरेन, युवा सदस्य गणेश सोरेन व अक्षय कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










