गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर छह दिन से पड़ा है बरगद का तना, राहगीर परेशान
Updated:
विज्ञापन
यह फोटो एआई से बनाई गई है
गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक सप्ताह से गिरा बरगद का तना पड़ा है। प्रशासन की लापरवाही से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बीते गुरुवार की शाम गांडेय थाना के पास गिरे सूखे बरगद के पेड़ का तना बीच सड़क पर पड़ा हुआ है. छह दिन बाद भी सड़क पर गिरे पेड़ के तना को हटाये नहीं जाने से राहगीर परेशान हैं.
इस मामले में पुलिस प्रशासन और वन विभाग चुप्पी साधे हुए है. ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रशासन से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने की मांग की है. पेड़ गिरने से आधे घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. हालांकि स्थानीय लोगों ने डालियों को काट कर हटा कर आवागमन चालू करा दिया था, लेकिन मुख्य तना अब भी सड़क पर पड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










