पिस्टल दिखाकर मांगी 10 लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
यह फोटो एआई से बनाई गई है
गिरिडीह में जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने और पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोपी गोविंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट स्थित जमीन पर घर का काम कराने पहुंचे व्यक्ति से मारपीट करने, और पिस्टल दिखाकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी गोविंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार बरगंडा मेट्रोस गली निवासी अजय कुमार 11 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे मजदूरों और राजमिस्त्री के साथ अरगाघाट स्थित अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे. इसी दौरान गोविंद यादव, जोधा यादव उर्फ अजीत यादव और बीरेंद्र यादव वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे.
अजय कुमार द्वारा नगर थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की और जमीन की चहारदीवारी तोड़ने का प्रयास किया. आरोप है कि निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में उनसे 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी. रुपये नहीं देने पर जान मार देने की धमकी भी दी गयी. इसके बाद पीड़ित ने नगर थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










