ePaper

Jharkhand Politics: कल्पना सोरेन 9 अप्रैल को गिरिडीह में JMM कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद, गांडेय उपचुनाव को लेकर बनाएंगी रणनीति

Updated at : 08 Apr 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kalpana Soren in Gandey Today

कल्पना सोरेन

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 9 अप्रैल को गिरिडीह में JMM कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी. इस दौरान गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगी.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: गिरिडीह-झामुमो नेत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन नौ अप्रैल को गिरिडीह आ रही हैं. गिरिडीह के उत्सव उपवन में वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झामुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी. इस दौरान गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी. झामुमो ने इसकी व्यापक तैयारी की है. संवाद में कल्पना सोरेन के अलावा राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि 20 मई को गांडेय विधानसभा का उपचुनाव होगा.

66 पंचायतों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता होंगे शामिल
कल्पना सोरेन नौ अप्रैल को गिरिडीह में होंगी. गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी. इसके साथ ही उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगी. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कल्पना सोरेन गांडेय प्रखंड कमेटी के अलावा विधानसभा क्षेत्र की 66 पंचायतों के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी. सभी पंचायत से न्यूनतम 10 व अधिकतम 15 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. इस उपचुनाव को लेकर उनकी क्या सोच है, इससे सभी को अवगत कराया जायेगा. संवाद के बाद चुनाव प्रचार अभियान को गति दी जायेगी. यूं तो गांडेय उपचुनाव को लेकर संगठन अपने स्तर से कार्य कर रहा है. कल्पना सोरेन के निर्देश के आलोक में प्रचार अभियान का स्वरूप तैयार किया जायेगा.

20 मई को गांडेय विधानसभा का उपचुनाव
बता दें कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव 20 मई को होगा. यह सीट झामुमो विधायक डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद से खाली है. भाजपा ने यहां से दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, झामुमो ने अभी तक आधिकारिक रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. हालांकि, यह स्पष्ट है कि कल्पना सोरेन पार्टी की प्रत्याशी होंगी. इस बीच उनके गिरिडीह आगमन को लेकर राजनीति गरम होने लगी है.

ALSO READ: कल्पना सोरेन ने संभाली 21 अप्रैल की महारैली की कमान, झामुमो के जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola