Jharkhand News: गिरिडीह में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand News: गिरिडीह में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Old Man Dies In Train Accident, Symbolic Pic

Jharkhand News : गिरिडीह में एक बुजुर्ग के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले के राजधनवार में एक बुजुर्ग की ट्रेन से कट जाने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी दिनेश के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

शौच करने गये थे बाहर उसी वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार धनवार के घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के कुबरी गांव के पास कोडरमा-गिरिडीह रेलवे लाइन की पटरी के पास देर रात स्थानीय निवासी दिनेश शौच कर रहे थे. इस दौरान सामने आ रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद गिरिडीह जिले के घोड़थंभा ओपी में कार्यरत एएसआई रजनीश कुमार तथा रामाकांत सिंह सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यूडी केस दर्ज लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Also Read: Jharkhand News: विकास-नामकुम फोर लेन सड़क अब तक अधूरी, पुल के काम भी लटके, इंजीनियरों ने दी ये दलील

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola