Jharkhand News: दादा धो रहे थे बाइक, तालाब में डूबने से 8 साल के पोते की मौत, पानी में डूबने से दो और की गयी जान
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 06 Aug 2025 5:06 PM
तालाब (फाइल फोटो)
Jharkhand News: गिरिडीह जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गयी. पहला मामला मोतीलेदा पंचायत के सिजुआ गांव का है. दादा के साथ बाइक धोने तालाब गए आठ साल के बच्चे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. दूसरा मामला तिसरी प्रखंड के बलियारी गांव का है. मवेशी को डूबने से बचाने के लिए तालाब में उतरे तालो मुर्मू की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र की उसरी नदी से डूबने से नुनूलाल हेंब्रम की मौत हो गयी.
Jharkhand News: गिरिडीह-झारखंड के गिरिडीह जिले में अलग-अलग हादसों में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. पहला मामला मोतीलेदा पंचायत के सिजुआ गांव का है. यहां अपने दादा के साथ बाइक धोने तालाब गया आठ साल का बच्चा गहरे पानी में डूब गया. इससे उसकी मौत हो गयी. दूसरा मामला तिसरी प्रखंड के बलियारी गांव का है. यहां मवेशी को डूबने से बचाने के लिए तालाब में उतरे बलियारी गांव के 65 वर्षीय तालो मुर्मू की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह के आदर्श नगर स्थित उसरी नदी से मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान भलसूमिया गांव निवासी 45 वर्षीय नुनूलाल हेंब्रम के रूप में हुई है. वह नहाने के लिए नदी आया था. सुबह लोगों ने उसका शव देखा.
तालाब में बाइक धोने के दौरान हुआ हादसा
मोतीलेदा पंचायत के सिजुआ गांव में दादा के साथ तालाब गए बच्चे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. इसकी भनक उसके दादा को नहीं लगी. बाइक धोने के बाद जब पोते की खोजबीन शुरू की तब भी उन्हें पता नहीं चल पाया. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की गयी. खोजबीन के क्रम में बालक का शव तालाब से बरामद किया गया. तालाब से बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रेमचंद राउत अपने आठ वर्षीय पोते के साथ घर के समीप स्थित तालाब में बाइक धोने के लिए गए थे. वे बाइक धो रहे थे और बालक बगल में खेल रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ.
ये भी पढ़ें: रांची के रामदास बेदिया को राष्ट्रपति ने खाने पर क्यों बुलाया? बड़ी खास है वजह
मवेशी को बचाने तालाब में उतरे व्यक्ति की डूबने से मौत
बलियारी गांव के तालो मुर्मू मवेशी चरा रहे थे. तभी एक मवेशी तालाब में चला गया और डूबने लगा. इसे देख तालो मुर्मू लाठी और छाता जमीन पर रखकर तालाब में चले गये और मवेशी को तालाब से निकालने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान मवेशी तो तालाब से किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन तालो मुर्मू तालाब के गहरे पानी में ही डूब गए. घर के लोगों ने उनकी खोजबीन की तो उनकी चप्पल, लाठी और छाता तालाब के किनारे दिखी. काफी मशक्कत के बाद तालो मुर्मू के शव को तालाब के पानी से बाहर निकाला गया.
ये भी पढ़ें: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, मिली जमानत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










