गिरिडीह में पुलिस की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 16 वर्षों से फरार चल रहा सनातन टुडू गिरफ्तार

Updated at : 02 Apr 2024 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह में पुलिस की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 16 वर्षों से फरार चल रहा सनातन टुडू गिरफ्तार

गिरिडीह में 16 सालों से फरार चल रहा नक्सली सनातन टुडू गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी दीपक शर्मा ने की है.

विज्ञापन

मृणाल कुमार, गिरिडीह: नक्सली व आर्म्स एक्ट कांड में पिछले 16 वर्षो से फरार चल रहे नक्सली सनातन टुडू को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सनातन को पुलिस ने उसके गावं गांडेय थाना क्षेत्र के ओझाडीह से गिरफ्तार किया है. नक्सली सनातन की गिरफ्तारी की पुष्टि गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने की है. बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे से फरार नक्सली सनातन अपने गांव आया हुआ है. इस सूचना के बाद एसपी दीपक शर्मा ने एएसपी अभियान कौशर अली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया.

Also Read: अवैध शराब के 60 बोतल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

टीम में एएसपी अभियान के अलावा पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार, पुअनि अमित कुमार, पुअनि सुनील कुमार, आरक्षी विक्की सिंह, चंद्रकांत कुमार समेत अन्य जवानों को शामिल किया गया. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर नक्सली सनातन टुडू को गिरफ्तार कर लिया. एसपी श्री शर्मा ने बताया कि सनातन के खिलाफ पीरटांड थाना कांड सं-42/2008, दि-27.10.2008 धारा-414/384/120 बी भादवि, 25 (1-बी) ए, 26/35 आर्म्स एक्ट 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17/18 सीएलए एक्ट एवं 13 यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इन सभी कांडों में सनातन फरार चल रहा था, जिसे गिरिडीह पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola