Giridih News: घर में सेंधमारी कर नकदी समेत हजारों के जेवर चोरी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 19 Aug 2025 11:42 PM

विज्ञापन

Giridih News: धनवार थाना क्षेत्र के रजगढ़ा में सोमवार की मो. मेहताब अंसारी के घर में चोरों ने सेंधमारी कर आलमीरा से नगदी सहित जेवरात समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

भुगतभोगी ने धनवार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. श्री अंसारी ने बताया कि सोमवार रात जब परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोये हुए थे, तो चोरों ने ईंट से बनी पक्की दीवार में सेंधमारी कर 10 हजार नगद, सोने का कर्णफूल, चांदी का चंद्रहार, चांदी का हार, चांदी का पायल, चांदी का लॉकेट, कपड़ा, बच्चों के स्कूल ड्रेस और कुछ कागजात चोर चुरा ले गये. सुबह उठे तो देखा कि दूसरे कमरे की दीवार पीछे साईड़ से कटी हुई है और सारा सामान गायब है. इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया शंकर पासवान और धनवार पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल का मुआयना करते हुए तफ्तीश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola