Mainiya Samman Scheme:सीएससी संचालक ने अपने बेटे के खाते में भेज दी चार लाभुकों की राशि

Updated at : 18 Feb 2025 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
Mainiya Samman Scheme:सीएससी संचालक ने अपने बेटे के खाते में भेज दी चार लाभुकों की राशि

Mainiya Samman Scheme:गांडेय प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर जिले में गड़बड़ी के लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं. कुछ दिन पहले एक ही खाते में दो लाभुकों की राशि आवंटित होने का मामला सामने आया था. इसकी जांच चल ही रही है कि अब एक ही खाते में चार लाभुकों की राशि भेज दिये जाने का नया मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सीएससी की आइडी को रद्द करने को ले बीडीओ ने जिला प्रबंधक लिखा पत्र

गांडेय प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर जिले में गड़बड़ी के लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं. कुछ दिन पहले एक ही खाते में दो लाभुकों की राशि आवंटित होने का मामला सामने आया था. इसकी जांच चल ही रही है कि अब एक ही खाते में चार लाभुकों की राशि भेज दिये जाने का नया मामला सामने आया है. यह खेल कर दिखाया है एक सीएससी संचालक ने. उसने अपने बेटे के बैंक खाते में लाभुकों का पैसा भेज दिया है. मामले को लेकर बीडीओ ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को पत्र लिख कर उक्त राशि की रिकवरी करने के साथ-साथ गलत ढंग से पोर्टल पर अपने खाता की इंट्री करने के मामले को ले सीएससी के आइडी को रद्द करने की मांग की है. साथ ही चारों लाभुकों की सम्मान राशि 11000 रुपये की रिकवरी करने की मांग की गयी है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार प्रखंड के बरमसिया वन पंचायत की चार लाभुक क्रमशः सोनिया देवी, पानोमुनि हेंबम, यशोदा कुमारी एवं रधिया कुमारी के मंईयां सम्मान योजना के आवेदन में सीएससी संचालक कैलाश महतो के बेटे अभय आशीष के खाते का नंबर इंट्री कर दिया गया है. इस कारण चारों लाभुकों की मंईयां सम्मान योजना की राशि अभय आशीष के खाते में भेज दी गयी है.

बीडीओ ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

मामला प्रकाश में आने के बाद बीडीओ निसात अंजुम ने सीएससी के जिला प्रबंधक को पत्र लिख कर सीएससी संचालक कैलाश महतो के सीएससी आइडी-272048450014 को रद्द करने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में सोनिया देवी (जेएच एस जीआइआर 10030303307), पानोमुनी हेंब्रम (जेएच एस जीआइआर 10081382629), यशोदा कुमारी (जेएचएस जीआइआर 10027945444) व राधिया कुमारी (जेएचएस जीआइआर 10059993517) का खाता संख्या 020910181585, आइएफएससी Code- IPOS0000001 है. यह खाता अभय आशीष के नाम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक गिरिडीह में है. पत्र में कहा गया है कि अभय आशीष (पिता कैलाश महतो) द्वारा गलत ढंग से पोर्टल पर चारों लाभुकों का भुगतान अपने खाते में कराया गया है. बीडीओ के पत्र के अनुसार अभय आशीष के पिता कैलाश महतो पंचायत बरमसिया- वन में वीएलइ का कार्य करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola