Giridih News: ड्रंक और ड्राइव अभियान के तहत चला एंटी क्राइम जांच अभियान
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

नये साल को लेकर प्रशासन ने बुधवार को सजगता के साथ विभिन्न मार्गों में विशेष जांच अभियान चलाया है. एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम को एसडीपीओ जीतवाहन उरांव बेंगाबाद पहुंचे.
विज्ञापन
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के साथ एसडीपीओ ने नावासारी टोल गेट के पास विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान ड्रंक और ड्राइव के खिलाफ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. आने जानेवाले वाहनों की जांच की गयी और शराब पीकर वाहन चलाने की भी जांच की गयी. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि शराब का सेवन कर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे में लोग घायल और मौत के शिकार होते हैं. इसकी रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










