Giridih News: अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने बिरहोर बच्चों के बीच बांटी सामग्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 10:50 PM
Giridih News: अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई ने रविवार को शशांकबेड़ा स्थित उत्कर्ष छात्रावास में 102 बिरहोर आदिवासी बच्चों के बीच बेडशीट, मिठाई तथा बिस्किट का वितरण किया.
गिरिडीह. अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई ने रविवार को शशांकबेड़ा स्थित उत्कर्ष छात्रावास में 102 बिरहोर आदिवासी बच्चों के बीच बेडशीट, मिठाई तथा बिस्किट का वितरण किया. संघ के सचिव धर्मप्रकाश ने कहा कि तीन दिन पहले हम लोगों ने छात्रावास में खेल सामग्री का वितरण किया था. उसी समय हम लोगों ने देखा कि बच्चों के बेड पर बेडशीट नहीं है. इशके बाद संघ ने रविवार को बच्चों के बीच बेडशीट, मिठाई व बिस्किट का वितरण किया. कहा कि संघ बढ़-चढ़कर अपना सामाजिक दायित्व निभाता है. प्रतिवर्ष हमलोग कई सामाजिक काम करते हैं. प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण भी करते हैं. मौके पर विजय कुमार, संजय शर्मा, अनुराग मुर्मू, विकास पांडेय, अमरनाथ झा, विभा प्रकाश, कुमकुम, बाला वर्मा, श्वेता, नीतीश गुप्ता, प्रीतम मेहता आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










