ePaper

आशीर्वाद मिला तो कोडरमा क्षेत्र का करुंगा विकास : प्रो. जयप्रकाश

Updated at : 14 May 2024 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
आशीर्वाद मिला तो कोडरमा क्षेत्र का करुंगा विकास : प्रो. जयप्रकाश

कोडरमा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सह पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने बेंगाबाद प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

गिरिडीह. कोडरमा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सह पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने बेंगाबाद प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर अपनी बातें रखी. कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता का समुचित समर्थन मिल रहा है. चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो कोडरमा संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा. कहा कि ढ़िबरा और क्रशर उद्योग को पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य करेंगे. वर्तमान सांसद से क्षेत्र की जनता में काफी नाराजगी है. कहा कि जनता के कहने पर ही वह चुनावी मैदान में उतरा हैं. कहा कि मुझे हर जाति-वर्ग का समर्थन मिल रहा है. उनकी मजबूत उपस्थिति से भाजपा में बौखलाहट है. इससे पूर्व उन्होंने चक्रदाहा, बेंगाबाद, चितमडीह, खुरचुट्टा, छोटकी खरगडीहा, चरघरा, केंदुआगढ़ा, बिजलीबथान, चपुआडीह, करमजोरा समेत कई इलाकों में जनसंपर्क किया. इस दौरान उनके कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola