हिंंदुओं ने किया हुसैन का सदका, महिलाओं ने धोये निशान के पैर

गांडेय प्रखंड के बड़की टांड गांव में मुहर्रम के दिन मंगलवार को हिंदू परिवार के लोगों ने भी हजरत हुसैन का सदका किया. जानकारी के अनुसार मुहर्रम आते ही मुस्लिम परिवार के साथ हिंदू परिवार भी अपने स्तर से तैयारी करते हैं.
होली हो या ईद, दुर्गा पूजा हो या मुहर्रम. अधिकांश त्योहारों में हिंदू-मुस्लिम एक मंच पर नजर आते हैं. होली में जहां मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर होली खेलते हैं. वहीं मुहर्रम में हिंदू समाज के लोग हजरत हुसैन का सदका करते हुए मोहम्मदिया निशान के पैर धोते हैं. अक्षत देते हैं और फातिहा भी कराते हैं. हम बात कर रहे हैं बड़कीटांड़ गांव की जहां की हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक एकता की मिसाल कायम कर रहे हैं. गांडेय प्रखंड के बड़की टांड गांव में मुहर्रम के दिन मंगलवार को हिंदू परिवार के लोगों ने भी हजरत हुसैन का सदका किया. जानकारी के अनुसार मुहर्रम आते ही मुस्लिम परिवार के साथ हिंदू परिवार भी अपने स्तर से तैयारी करते हैं. मुस्लिम के साथ हिन्दू परिवार भी बड़की टांड स्थित इमामवाड़े व महेशमुंडा कर्बला में मन्नत मांगते हैं और मुराद पूर्ण होने पर सिरनी चढ़ाते हैं. इतना ही नहीं मुहर्रम की दसवीं को जुलूस के दौरान हिंदू महिलाओं ने मोहम्मदिया निशान के पैर धोये और अरवा चावल, गुड़, धूप, अगरबत्ती लेकर फातिहा कराया. इसके साथ ही निसान को अक्षत दिया. गांव के भगीरथ सिंह, शिवनारायण सिंह, प्यारी सिंह, चन्द्रमणि सिंह आदि ने बताया कि बुजुर्गों की परंपरा को कायम रखना जरूरी है. हम दोनों समुदायों के लोग यहां हर जाति-धर्म का शुरू से सम्मान करते आ रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




