कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन ने की सौगातों की बारिश, आम लोगों पर पुष्पवर्षा

हेमंत सोरेन ने गांडेय से की सौगातों की बारिश.
Hemant Soren Gift: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र गांडेय से 13.06 लाख लोगों को 639.16 करोड़ की सौगातें बांटीं. लाभुकों पर पुष्पवर्षा भी की.
Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में थे. उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के 13.06 लाख लाभुकों के बीच 639.16 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया.

हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से 2:15 बजे गांडेय प्रखंड के कैलुडीह मैदान में उतरे. 2:22 बजे वह मंच पर पहुंचे. मंच पर चढ़ने से पहले वहां मौजूद लोगों के बीच कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन ने पुष्पवर्षा की.

हेमंत सोरेन ने गांडेय प्रखंड के कैलुडीह मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण किया. गिरिडीह और धनबाद के 13 लाख से अधिक लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

गिरिडीह जिले के 8.03 लाख और धनबाद जिले के 5.03 लाख लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिला. धनबाद और गिरिडीह जिले में 465.14 करोड़ की 310 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. हजारों की संख्या में धनबाद और गिरिडीह के लाभुक कार्यक्रम में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग सुबह 10 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे. झामुमो के कार्यकर्ता और समर्थक पोस्टर और बैनर के साथ पहुंच रहे थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया था.
Also Read
Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




