Giridih News: हाड़ी संघर्ष मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: हाड़ी संघर्ष मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

Giridih News: अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय सलाहकार राजेश हरि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा हाड़ी समाज, दलित समाज, महादलित समाज, स्वीकार समाज के भूमिहीन परिवारों का जाति व आवासीय प्रमाण पत्र जल्द बनाने की मांग की गयी है. उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी अंचलाधिकारियों को पत्र लिखने का आदेश दिया और नियमानुसार जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डॉ आंबेडकर फाउंडेशन सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय सदस्य अशोक राम, अशोक हाड़ी, आनंद हाड़ी, गोपाल हाड़ी, नुनुवा हाड़ी, सीताराम हाड़ी, प्रवीण हाड़ी, काली हाड़ी, वीरेंद्र हाड़ी, सुरेश हाड़ी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola