Giridih News :सम्मेद शिखर पर मना ज्ञान कल्याणक

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Dec 2025 11:13 PM

विज्ञापन

Giridih News :मधुबन में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को ज्ञान कल्याणक मनाया गया. लगातार चौथे दिन गगनभेदी मंत्रोचारण के साथ धार्मिक विधियां पूरी की गयी.

विज्ञापन

विशेष पूजा आराधना व विधान से वातावरण गूंजता रहा. इस दौरान आकर्षक रंगमंच पर भव्य समवशरण की रचना की गयी. ओंकार ध्वनि व धार्मिक विधि विधान से श्री जी की प्रतिमा विराजमान कर पूजा की गयी. भव्य समवशरण में गणधर के रूप में साधनारत आचार्य तन्मय सागर जी महाराज व साधु साध्वी शामिल हुये. आचार्य तन्मय सागर जी महाराज श्रद्धालुओं की शंका समाधान किया. संतों के सानिध्य में ज्ञानोत्सव मनाया गया. युगल प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन व आशीष जैन के गगनभेदी मंत्रोच्चार व धार्मिक विधियाें से मधुबन का वातावरण गूंजता रहा. शाम में श्री जी की महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola