Giridih News :दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Dec 2025 10:50 PM

विज्ञापन

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड़ गांव में बुधवार की रात चोरों ने मनोज मरांडी की राशन दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह घरवालों ने देखा कि शटर टूटा और दुकान का सारा सामान गायब है. भुक्तभोगी मनोज मरांडी ने बताया कि वह और उनके परिवार के लोग रात में घर के अंदर सोए थे. तभी चोरों ने पहले दीवार को काटकर घुसना चाहा, लेकिन दीवार नहीं काट पाये. इसके बाद चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और वहां रखे सामान को लेकर चंपत हो गये. किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जब घर के लोग बाहर निकले तो इसका पता ला. इसके बाद घरवालों ने पहले गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, इसके बाद पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola