Girirdih News : कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय

Updated at : 25 Feb 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Girirdih News : कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय

Girirdih News : राताबहियार स्थित उसरी नदी से 101 महिलाओं ने कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर में स्थापित किया.

विज्ञापन

गांडेय, श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंडप सह शिव पार्वती मंदिर राता बहियार यज्ञस्थल प्रांगण में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा को ले भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. मां पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक और नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ले आहूत कलश यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ी. इस क्रम में राताबहियार स्थित उसरी नदी से 101 महिलाओं ने कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर में स्थापित किया. इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया. मौके पर प्रकाश यादव, विकास यादव, राम लखन यादव, अजीत यादव, जितेंद्र, अभय, शंकर, विजय आदि भक्तगण ने यज्ञ को सफल बनाने में योगदान दिया.

तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शुरू

सरिया, सरिया प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह में तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा यज्ञ मंडप सह मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बागोडीह मोड़, जनकपुरी होते हुए राजदहधाम स्थित उत्तर वाहिनी बराकर नदी तट पर पहुंची, जहां वाराणसी से आये आचार्य पं लवकुश द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ सभी कलशों में जल भरवाया. पुनः जल लेकर कलश यात्री यज्ञ मंडप पहुंचे जहां मंडप प्रवेश कराया गया. 501 कुंवारी कन्या व महिला पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुई. मौके पर दुर्गा प्रसाद, सुदामा प्रसाद, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय, दशरथ पासवान, भुवनेश्वर पासवान, रामदेव यादव, बालेश्वर यादव, राजदेव यादव, नंदलाल महतो, नरेश पासवान, आरती देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी समेत अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola