Girirdih News : एसडीएम के आदेश पर खुला गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल

Girirdih News : अवैध तरीके से शराब बनाने व बड़े पैमाने पर शराब और स्प्रिट की तस्करी के मामले में किया गया था सील
तिसरी, तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी में पिछले दिनों सील की गयी गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल को मंगलवार को खोल दिया गया. खोरीमहुआ के एसडीएम के आदेश पर बीडीओ मनीष कुमार और सीओ अखिलेश प्रसाद की उपस्थिति में स्कूल का सील खोला. इस दौरान प्रभारी वनपाल अभिमित राज सहित पुलिस अधिकारी और पुलिस के जवान भी उपस्थित थे. बता दें कि निजी स्कूल में अवैध तरीके से शराब बनाने से लेकर बड़े पैमाने पर शराब और स्प्रिट की तस्करी की जा रही थी. वहीं स्कूल में भारी मात्रा में बेशकीमती अवैध माइका का भंडारण किया गया था. यह गोरखधंधा काफी दिनों से चल रहा था, किंतु इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी थी. कुछ दिनों पहले किसी की शिकायत पर उत्पाद विभाग सहित तिसरी के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी रंजय कुमार, प्रभारी वनपाल अभिमित राज आदि ने संयुक्त रूप से उक्त स्कूल में छापेमारी की थी. वहां पर अधिकारियों ने भारी मात्रा में अवैध रूप से माइका का भंडारण किया गया पाया था. छापेमारी की भनक लगने के कारण कारोबारियों द्वारा अधिकारियों के छापामारी करने के पहले ही भारी मात्रा में स्प्रिट को हटाकर खिजुरी पंचायत के ही गजवाकुरा गांव में छुपाकर रख दिया गया था. इसके बाद अधिकारियों की टीम ने गुप्त सूचना पर गजवाकुरा गांव में छापेमारी की. वहां से लगभग एक करोड़ की लागत के दो हजार गैलन अवैध स्प्रिट जब्त किये गये थे. इस मामले में अधिकारियों द्वारा उक्त स्कूल को सील कर दिया गया था और अवैध रूप से शराब और स्प्रिट की तस्करी करने के आरोप में स्कूल संचालक सहित सात-आठ लोगों के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इधर अवैध रूप से स्कूल में माइका का भंडारण करने के आरोप में वन विभाग द्वारा भी कार्रवाई की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




