ePaper

Giridih News : राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह ने जीते 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक

Updated at : 30 May 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह ने जीते 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक

Giridih News : 27 से 29 मई तक धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई 25वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने इस बार भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए हुए 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कास्य पदक जीते.

विज्ञापन

30गिरिडीह109-

प्रतिनिधि, गिरिडीह

27 से 29 मई तक धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई 25वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने इस बार भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए हुए 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कास्य पदक जीते. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा कराया गया. इसमे झारखंड के 600 सब जूनियर और जूनियर एज ग्रुप के खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया. गिरिडीह के अलग अलग स्कूलों और क्लबों से चयनित कुल 16 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के साथ धनबाद पहुंचे थे. इसमे गिरिडीह के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में कामयाब रहे. गिरिडीह टीम 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रही. रेगुलर ग्रुप के सब जुनियर एज केटेगरी के अंडर 22 किलोग्राम में खेलते हुए काव्या सिंह ने स्वर्ण पदक, 24 किलोग्राम में नव्या सिंह ने ब्रांज पदक, तो वहीं जुनियर एज ग्रुप के अंडर 73 किलोग्राम में नयन भट्टाचार्य क्यूरोगी ने (फाइट) और पूमसे (काता) दोनों इवेंट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया. तनीषा आर्या भी 59 किलोग्राम में खेलते हुए क्यूरोगी (फाइट) में ब्रांज मेडल और पूमसे (काता) में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही. वहीं फ्रेशर प्लेयर्स केटेगरी के सब जुनियर एज ग्रुप में स्वर्ण पदक जीतनेवालो में ज्योति राज अंडर 20 किलोग्राम, शिवानी राज अंडर 24 किलोग्राम, माही सिंह अंडर 26 किलोग्राम, रौशन कुमार अंडर 29 किलोग्राम, सारा हया अंडर 22 किलोग्राम, आदित्य राज अंडर 44 किलोग्राम, आरव कुमार साव अंडर 32 किलोग्राम तो वहीं अंडर 47 किलोग्राम में खुशी कुमारी, आहिल रजा अंडर 25 किलोग्राम, आरोही भगत अंडर 29 किलोग्राम और जुनियर एज ग्रुप में विवेक आनंद अंडर 50 किलोग्राम में खेलते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे. उन्होंने कहा कि गिरिडीह में ताइक्वांडो एक मात्र खेल संघ है, जिसके खिलाड़ी लगातार बिना किसी सरकारी विभागीय सहायता या सहयोग के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ अपनी मेहनत, खर्च तथा जिला संघ के सहयोग से पदक जीतकर गिरिडीह को लगातार गौरवांवित कर रहे हैं

जून में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे स्वर्ण विजेता

अब इस प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक जीतनेवाले खिलाड़ी आगामी जून में हरिद्वार में होनेवाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे. खिलाड़ियों के इस शत प्रतिशत उपलब्धि पर गिरिडीह के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर कुमार शर्मा, संरक्षक सह पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, मनोहर वर्मा, आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार तथा द बैलेंस पाथ एकेडमी मोहनपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी साक्षी बरनवाल, श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी, अंजुम आरा के अलावा सभी ने विजेता खिलाड़ी और कोच को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola