अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News : देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गयी. जबकि महिला की हालत गंभीर है. महिला को गंभीर हालत में गिरिडीह अस्पताल भेजवाया गया है.

विज्ञापन

Giridih News| देवरी, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गयी. जबकि महिला की हालत गंभीर है. मृतकों में 6 वर्षीय अविनाश कुमार, 3 वर्षीय रानी कुमारी और 2 साल की फूल कुमारी शामिल है. महिला की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

महिला की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया और अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. महिला को गंभीर हालत में गिरिडीह अस्पताल भेजवाया गया है. फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. इधर घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना मेरा एकमात्र लक्ष्य- मंत्री इरफान अंसारी

Ranchi News: बूटी मोड़ की इस दुकान में बन रही लड़ाकू सेना की वर्दी, जांच शुरू

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, समय से 3 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट, वरना नहीं मिलेगी एंट्री!

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola