हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, समय से 3 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट, वरना नहीं मिलेगी एंट्री!

Updated:
विज्ञापन

Airport

Airport News : नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों कि सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग की जायेगी. इस संबंध में एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर यात्रियों को विमान के प्रस्थान से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट आने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Airport News : भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों कि सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग की जायेगी. इस संबंध में एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर यात्रियों को विमान के प्रस्थान से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट आने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

75 मिनट पहले बंद हो जायेगी चेक-इन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा एयर मार्शल की भी तैनाती की जायेगी. इधर एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के संबंध में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर देशभर के यात्रियों को विमान के प्रस्थान से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी जाती है. प्रस्थान से 75 मिनट पहले ही चेक-इन बंद हो जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

एयरपोर्ट आने वाले वाहनों और सामानों की चेकिंग शुरू

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सभी लोगों की विशेष जांच की जा रही है. सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि आतंकी हमले के बाद एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है. कल गुरुवार से एयरपोर्ट की पार्किंग में प्रवेश करने वाले वाहनों और यात्रियों के सामानों की जांच शुरू की गयी. स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है. रांची एयरपोर्ट से रोजाना 25 से 27 विमान दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और पुणे के लिए उड़ान भरती है.

इसे भी पढ़ें

गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिये खास है झारखंड की ये 3 डेस्टिनेशन्स, घूमना न भूलें

LPG Price Today: 9 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नए नाम से जाना जायेगा DSPMU

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola