Giridih News: छह माह से लापता पत्नी प्रेमी के साथ मिली, पुलिस दोनों को ले गयी थाना

Updated at : 02 Nov 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: छह माह से लापता पत्नी प्रेमी के साथ मिली, पुलिस दोनों को ले गयी थाना

Giridih News: प्राप्त जानकारी के अनुसार छह माह पहले एक व्यक्ति ने मुफस्सिल थाना में पत्नी के भाग जाने के संबंध में आवेदन दिया था, लेकिन लेकिन उसकी पत्नी का पता नहीं चल पाया था. शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव के ही कुछ लोगों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है. बताया गया कि महिला व उसके विवाहित प्रेमी के चार-चार बच्चे भी हैं. दोनों के बीच करीब एक साल से संबंध है. विगत छह माह पूर्व उसके साथ भाग गयी थी और उसी के साथ रह रही थी.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह से लापता एक महिला को उसके परिजनों ने प्रेमी के साथ पकड़कर मारपीट की. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस महिला व उसके प्रेमी को थाने ले आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छह माह पहले एक व्यक्ति ने मुफस्सिल थाना में पत्नी के भाग जाने के संबंध में आवेदन दिया था, लेकिन लेकिन उसकी पत्नी का पता नहीं चल पाया था. शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव के ही कुछ लोगों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है. बताया गया कि महिला व उसके विवाहित प्रेमी के चार-चार बच्चे भी हैं. दोनों के बीच करीब एक साल से संबंध है. विगत छह माह पूर्व उसके साथ भाग गयी थी और उसी के साथ रह रही थी. महिला के परिजनों को सूचना मिली कि महिला अपनी प्रेमी के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में रह रही है. इसके बाद महिला के परिजन व उसके गांव वाले वहां पहुंचे और दोनों के साथ जमकर मारपीट करने लगे. इसके बाद बाद दोनों को अपने घर ले गये. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola