Giridih News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 21 Nov 2025 11:23 PM
Giridih News: देवरी एवं भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं.
पहली घटना चतरो-चकाई मुख्य मार्ग पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बुधुआडीह गांव के पास एक बाइक सवार ने एक महिला कपसा गांव की कलवा देवी 70 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं दूसरी घटना देवरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास हुई. यहां एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ जाने से देवरी गांव की सीमा देवी उर्फ गुड़िया देवी 30 वर्ष घायल हो गई. दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उनहें गिरिडीह रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










