Giridih News : पेपर लीक मामले में दो शिक्षक व दो छात्र हिरासत में

Updated at : 22 Feb 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : पेपर लीक मामले में दो शिक्षक व दो छात्र हिरासत में

Giridih News : मरकच्चो पुलिस कर रही पूछताछ, जैक 10वीं की परीक्षा के हिंदी व विज्ञान के पेपर का लीक का मामला

विज्ञापन

गिरिडीह, जैक 10वीं की परीक्षा के हिंदी व विज्ञान पेपर लीक मामले में मरकच्चो की पुलिस ने शुक्रवार को गिरिडीह में दो शिक्षक व दो छात्रों को हिरासत में लिया. चारों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके मोबाइल को विशेष जांच-पड़ताल के लिए रांची भेज दिया है. हिरासत में लिये गये सभी जमुआ थाना क्षेत्र के बताये जाते हैं. हिरासत में जिन्हें लिया गया है, उनमें मोहन कुमार वर्मा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हाड़ोडीह के पारा शिक्षक हैं. वह शहरपुरा स्थित जीनियस कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाते हैं. इसके अलावा निजी शिक्षक टिंकू निगम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. टिंकू हाड़ोडीह के ही रहने वाले हैं और चरघरा के इलाके में पढ़ाते हैं. हिरासत में लिये गये दोनों छात्र सियाटांड़ के रहनेवाले बताये जाते हैं.

गिरफ्तार हुए लोगों की निशानदेही पर पुलिस पहुंची थी जमुआ

सूचना के अनुसार मरकच्चो, कोडरमा से गिरफ्तार हुए लोगों की निशानदेही पर पुलिस गिरिडीह के जमुआ पहुंची थी. सूत्रों के अनुसार मरकच्चो से प्रश्न पत्र सियाटांड़ भेजा गया था. पुलिस ने शुक्रवार देर रात नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघैडीह से पारा शिक्षक मोहन कुमार वर्मा और दोनों छात्र को हिरासत में लिया, जबकि प्राइवेट शिक्षक टिंकू निगम को हाड़ोडीह से हिरासत में लिया गया. दोनों छात्र लंगटा बाबा हाइस्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं. हिरासत में लेकर चारों को जमुआ थाना में रखा गया है, जहां की पुलिस की पूछताछ जारी है. मरकच्चो से आयी पुलिस ने भी शुक्रवार देर रात उनसे पूछताछ की. मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola