Giridih News: युक्तधारा पोर्टल का दिया गया प्रशिक्षण

Giridih News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत युक्तधारा पोर्टल पर कैसे कार्य करना है, इसकी विस्तृत जानकारी मंगलवार को मनरेगा से जुड़े सभी कर्मियों को दी गयी.
महात्मा गांधी नरेगा योजना को युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से और ज्यादा प्रभावी तरीके से पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करने के लिए प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. बीडीओ महेंद्र रविदास के मार्गदर्शन में युक्तधारा पोर्टल पर प्रभावी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन बीडीओ महेंद्र रविदास के सभा कक्ष में किया गया.
दी गयी विस्तार से जानकारी
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत युक्तधारा पोर्टल पर कैसे कार्य करना है, इसकी विस्तृत जानकारी मंगलवार को मनरेगा से जुड़े सभी कर्मियों को दी गयी. बीपीओ विनय कुमार, ऐई संतोष कुमार, जेई मो रिजवान, हरिश्चंद्र मरांडी, राहुल गुप्ता, विजय कुमार, पन्नालाल, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, अशोक पंडित, सतीश चौधरी, संतोष रविदास, पवन मण्डल, संदीप कुमार समेत कई कर्मी शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










