Giridih News : लोन दिलाने के नाम पर दुकानदार से 74 900 रुपये की ठगी

Updated at : 22 Feb 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : लोन दिलाने के नाम पर दुकानदार से 74 900 रुपये की ठगी

Giridih News : सरिया स्टेशन रोड स्थित शिवशक्ति पूजा भंडार नामक दुकान के दुकानदार को साइबर ठगों ने बनाया शिकार, भुक्तभाेगी ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

सरिया. सरिया स्टेशन रोड स्थित शिवशक्ति पूजा भंडार नामक दुकान के दुकानदार से साइबर ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर उनके खाते से 74 हजार 900 रुपये उड़ा लिए. इस संबंध में भुक्तभोगी दुकानदार दिवाकर पांडेय ने साइबर थाना गिरिडीह में आवेदन दिया है. श्री पांडेय ने बताया कि शनिवार को मोबाइल नंबर 8180824590 से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपने को बैंक अधिकारी बताकर कहा कि उसे पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन देंगे. इसके लिए वह आवेदन शुल्क 1200 रुपये व प्रोसेसिंग शुल्क 4600 रुपये मांगा. उक्त राशि उन्होंने उसके बताये गये नंबर 7757083763 पर भेजा, जो किसी राकेश कुमार के नाम से था. यह भुक्तभोगी के बीओआइ चौबे शाखा के खाते से कटा. इसके बाद रिकॉमेंडेशन के नाम पर उसने 69 हजार 100 रुपये की मांग की. जो उन्होंने अपने एसबीआइ खाते से ऑनलाइन तीन चार किस्तों में उसके द्वारा भेजे गए स्कैनर में भेज दिया. इसके बाद इनसे पुनः 25 हजार की मांग की, जिस पर इन्होंने अभी पैसे नहीं होने की बात कही. कुछ समय बाद दिवाकर पांडेय उसके नंबर पर फोन लगाने लगे, तो उसने नहीं उठाया व थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा. तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ.

देवरी में वाहन चेकिंग अभियान चला

देवरी, देवरी पुलिस की ओर से शनिवार की रात में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने किया. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात व हेलमेट आदि की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola