Giridih News: एसडीएम ने किया क्रेस्ट केयर अस्पताल का निरीक्षण

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 Oct 2025 11:34 PM

विज्ञापन

Giridih News: एसडीएम अनिमेष रंजन ने शुक्रवार को जमुआ क्रेस्ट केयर मल्टीस्पेस्टी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. इस दौरान अल्ट्रासाउंड साउंड एक्सरे मशीन की जांच की. डॉक्टरों के ओपीडी के साथ ही एसडीएम ने अस्पताल के प्रत्येक वार्डों का भी निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन ने शुक्रवार को जमुआ क्रेस्ट केयर मल्टीस्पेस्टी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. इस दौरान अल्ट्रासाउंड साउंड एक्सरे मशीन की जांच की. डॉक्टरों के ओपीडी के साथ ही एसडीएम ने अस्पताल के प्रत्येक वार्डों का भी निरीक्षण किया. इस क्रम में रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का जायजा लिया. उन्होंने विभिन्न प्रकार के जांच उपकरणों की भी जानकारी ली. इसके साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई रखने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया गया. कहा कि हाल के दिनों में कई अस्पताल में मरीज की जांच और इलाज को लेकर हंगामा हो रहा है. किसी तरह की परेशानी का सामना मरीजों को नहीं करना पड़े, इसका वे ध्यान रखें. सभी कक्ष में लगे शौचालय की सफाई नियमित रूप से करायी. साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. कहा कि मरीजों के ईलाज में अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola