Giridih News: अगलगी में 50 हजार रुपये की संपत्ति जली

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Apr 2025 11:45 PM

विज्ञापन

Giridih News : बिरनी प्रखंड के जनता जरीडीह में गुरुवार सुबह 7 बजे सुनील यादव, बचनदेव यादव व रामप्रसाद यादव तीनों सगे भाइयों के घर के बाहर रखे पुआल में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

आग लगने के बाद अफरातफरी मच गयी. हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण दौड़े और सिंचाई मशीन से कड़ी मशक्कत के बाद पुआल में लगी आग बुझायी.

एक बार बुझायी, दोबारा फिर लगी आग

तीनों भाइयों ने बताया कि बागर आगलगी के 2 घंटे के बाद घर के अंदर रखे पुआल में आग लग गयी. फिर से ग्रामीण दौड़े व घर के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला व आग को बुझायी. इसमें लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जलने से क्षति हुई है. सीओ संदीप मधेसिया ने कहा कि पीड़ित परिवार से आवेदन मिलने पर जांच कराकर आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola