Giridih News: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Giridih News: पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की.

विज्ञापन

पीरटांड़ थाना क्षेत्र में ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. गुरुवार को थाना प्रभारी दिपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना और लोगों को यह संदेश देना रहा कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद फैलाने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की कड़ी रहेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है. ऐसे में सभी समुदाय के लोग शांति और आपसी सहयोग के साथ पर्व को सफल बनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola