Giridih News: पुलिस टीम ने लिया खंभरा इको पार्क का जायजा
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 31 Dec 2025 10:49 PM
Giridih News: नववर्ष की पूर्व संध्या पर बगोदर पुलिस ने चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बगोदर- सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता व एसडीपीओ धनंजय कुमार राम शामिल थे.
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने रात 9:00 बजे के बाद बाइक सावधानीपूर्वक चलाने समेत अन्य निर्देश दिये. पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के तहत ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. इसके साथ ही बगोदर बस पड़ाव, जीटी रोड के कई लाइन होटलों में भी शराब की बिक्री को लेकर छापेमारी की गयी. पकड़े गये लोगों को थाना लाकर डांट फटकार के बाद छोड़ दिया गया. इधर, बुधवार को बगोदर के विभिन्न पिकनिक स्पॉर्ट पर सैलानी जुटे और आनंद उठाया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बगोदर- सरिया के एसडीपीओ अपनी टीम के साथ खंभरा स्थित ईको पार्क में पहुंचकर जायजा लिया. एक जनवरी को आने वाले सैलानियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको लेकर वहां तैनात लोगों को दिशा निर्देश दिया. इसके अलावे पुलिस ने अन्य स्पॉटों का भी जायजा लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










